इटारसी। राष्ट्रीय कृषि बाजार पर जल्द ही एक डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने इटारसी कृषि उपज मंडी का चयन किया है।
मंडी सचिव सुनील गौर के अनुसार भोपाल से टीम यहां शूटिंग के लिए आएगी। एवी एसोसिएट्स को डाक्यूमेंट्री निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इटारसी मंडी स्थित राष्ट्रीय कृषि बाजार में 17 जुलाई से चने की ऑनलाइन बोली प्रारंभ हो गई है। यह प्रदेश की पहली ऐसी मंडी है, जिसे डाक्यूमेंट्री के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 58 मंडियों में राष्ट्रीय कृषि बाजार संचालित है और देश की 308 कृषि उपज मंडियां इससे जुड़ी हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
डाक्यूमेंट्री के लिए इटारसी का चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com