प्रमोद गुप्ता
सारनी। नगरपालिका छोटी सी जगह है और इस जगह में डीजल सड़क से लेकर हर उन कामों में भ्रष्टाचार किए हैं जिसकी उम्मीद क्षेत्र की जनता नहीं कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी के शासन में प्रदेश का विकास नहीं हुआ है। केवल भाजपा के पदाधिकारियों का विकास हुआ है। यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सारनी के शॉपिंग सेंटर में सोमवार शाम 5 बजे आम सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बहनों के भाई और प्रदेश के बेटे-बेटियों के मामा ने मध्य प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में पहले 12 खदान हुआ करती थीं जो सिमटकर 6 पर आ गई हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश ताप विद्युत गृह में किसी समय 6 हज़ार से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे, जो वर्तमान समय में 15 सौ पर आ गए हैं। लगभग ढाई हजार आवास चोरी हो गये हंै। उसके बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री क्षेत्रों को ऊर्जा और विकास देने की बात कर रहे हैं, जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार सार्वजनिक उद्योगों को बेच कर लोगों को बेरोजगार करने में जुटे हुए हैं।
खदानों को उजाडऩे में भाजपाइयों का हाथ
इंटक यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री एमक्यू जामा ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डब्ल्यूसीएल की भूमिगत खदानों को उजाडऩे का काम केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में पाथाखेड़ा का कोयला ए ग्रेट का होता था। जिसे घटा कर डी ग्रेट का कर दिया है। जिसकी वजह से रोड सेल के कोयले में भारी कमी आई है। 3 साल से केंद्र में और 13 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी पाथाखेड़ा में एक भी कोयले की खदानें नहीं खुली हैं। अलबत्ता कोयले की तीन खदान बंद हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद डागा ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक उद्योग को नष्ट करने का काम किया जा रहा है। लगातार सार्वजनिक उद्योगों को बंद किया जा रहा है जिससे पाथाखेड़ा और सारणी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान जावरा ने किया। सभा स्थल पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका बलराम, सविता दीवान शर्मा, एसके उपरीत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेचनराम, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, बलराम, बटेश्वर भारती, मिथिलेश सिंह वसीम खान, विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
डीजल सड़क निर्माण कार्य में, मत पूछो कहां-कहां नहीं खाए कमीशन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com