दीपावली मिलन और शतरंज प्रतियोगिता 2 को

इटारसी। शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों का दीपावली पर्व का मिलन समारोह 2 नवंबर दिन शनिवार को सांय काल 5 बजे संगठन के केसला ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र दुबे के नवग्रह दुर्गा मंदिर लक्कडग़ंज के पास स्थित आवास पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजेन्द्र दुबे ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में मंच के सदस्य एक दूसरे को बधाई देने के उपरांत गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2 से
13 वी ओपन जीएम शतरंज चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होशंगाबाद एसपीएम कामगार कल्याण केंद्र के मैदान पर 2 से 4 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में उम्र का कोई भी बंधन नहीं है। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधारित ही लागू की जाएग। जिसका पहला इनाम 2501 रुपए, दूसरा 1501, तीसरा 1001 और चौथा पुरस्कार 701 है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!