इटारसी।आज नामदेव विकास परिषद इटारसी के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया के निवास स्थान न्यू चयन कॉलोनी सूखा सरोवर के पास पुरानी इटारसी में किया गया। उक्त की जानकारी नामदेव युवा परिषद के सचिव वैभव शरण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।
श्री शरण ने बताया कि सर्वप्रथम संत नामदेव जी महाराज के तैल्यचित्र पर समाज के वरिष्ठ सदस्य लीलाधर नामदेव, रामचरण नामदेव व देवेन्द्र जनोरिया ने माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नामदेव युवा परिषद इटारसी का पुनर्गठन किया गया जिसमें नामदेव युवा परिषद के अध्यक्ष पद पर एडव्होकेट राजेश नामदेव, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शरण, उपाध्यक्ष गौहरपाल नामदेव, कोषाध्यक्ष पूनमचंद नामदेव, सचिव वैभव शरण एवं सह-सचिव धर्मेंद्र जनोरिया व सलिल शरण को नियुक्त किया गया है तथा शेष कार्यकारिणी यथावत रखने का निर्णय लिया गया। आयोजित बैठक में अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया ने नामदेव युवा परिषद एवं नामदेव महिला परिषद के पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौपते हुए कहा कि समाज को संगठित करना आवशयक है, वही लीलाधर नामदेव एवं रामचरण नामदेव ने अपने अपने सामाजिक अनुभवों को युवा परिषद के सदस्यों के साथ बॉटे और बताया कि आज के वर्तमान समय में समाज की उपयोगिता क्या है और समाज क्यो जरूरी है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से लीलाधर नामदेव, रामचरण नामदेव, देवेन्द्र जनोरिया, आशीष नामदेव, अशोक नामदेव, वैभव शरण, पूनमचंद नामदेव, सलिल शरण, सचिन शरण, राजेश नामदेव, अखिलेश जनोरिया, गौहरपाल नामदेव व महिला मंडल की ओर से श्रीमति संगीता जनोरिया, अनिता जनोरिया, पिंकी जनोरिया, क्षमा जनोरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
नामदेव युवा परिषद का किया पुनर्गठन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com