इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मुख्यालय कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय एवं उपाध्यक्ष अमित भटनागर सोमवार को इटारसी आए। यहां संगठन के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इन कर्मचारी नेताओं ने सुबह संघ कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक में भाग लिया।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मुख्यालय कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय और उपाध्यक्ष अमित भटनागर का संघ के सदस्यों ने यहां आत्मीय स्वागत किया। दोनों नेताओं ने यहां संघ कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक ली। श्री उपाध्याय ने संगठन की उपलब्धियों और गतिविधियां बतायीं और उपाध्यक्ष भटनागर ने युवा संरक्षक होने के नाते पदाधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर समस्याओं को समझा तथा आपसी तालमेल के माध्यम से निदान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंडल सचिव आरके यादव, कोषाध्यक्ष भूमेश माथुर, भगवती वर्मा सरताज हुसैन जगदीश जुनानिया, महाकालेश्वर कश्यप, कुंदन आगलावे, विनोद निगम, संतोष चतुर्वेदी, हेमराज सिसोदिया,कुलदीप दुबे, समय सिंह मीणा, अशोक दुबे, सचिन यादव, मिलन गुप्ता, रूप सिंह महतो, अर्जुन ऊंटवार, आरबी सिंह, विनोद वर्मा, केशव कुशवाहा, अमरेश सिंह, अजय सेन, मुकेश रैकवार,गुलाब सरोदे संतोष दुबे,पुरुषोत्तम, शंकरराव, उदय कुमार यादव, प्रकाश चौहान, संदीप चौधरी, सुशीलाबाई सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। सभा समाप्ति के बाद श्री उपाध्याय एवं भटनागर ने 12 बांग्ला रेल संस्थान में वृक्षारोपण किया। जहां की संस्थान सचिव अशोक दुबे ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पमरे मजदूर संघ समन्वय समिति की बैठक हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com