परिचयात्मक बैठक में वक्ताओं ने कहा, दुष्प्रचार का जवाब दें

भाजपा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका अहम

भाजपा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका अहम
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल की परिचयात्मक बैठक पत्रकार भवन इटारसी में हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सभापति भरत वर्मा एवं राकेश जाधव, नगर मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटैल, जिला मंत्री ज्वाला भाट, प्रियंका चौहान, सोनू कुठारिया, आईटी प्रभारी अनिल चिमानिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीलेश चौधरी, राजेंद्र बड़कुर उपस्थित थे।
इस बैठक में दिलीप पटैल ने स्वागत उद्बोधन दिया। जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने कहा कि मोर्चा बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने संबोधन में कहा कि पिछड़ा वर्ग पूरे भारत में 55 प्रतिशत है, इसलिए पिछड़ा वर्ग मोर्चे की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सब साथ मिलकर कांग्रेस के द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचारों का जवाब दें। भाजपा सरकार ने जो जनहितैषी अनेक कार्य किये हैं इससे कांग्रेस तिलमिला गई है और भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रही है। हम सबका दायित्व है कि जनता के बीच जाकर भाजपा के विकास कार्यों रखें।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा नगराध्यक्ष राहुल चौरे, देवेंद्र पटेल, मनीष, सत्यम, नवीन, प्रशांत, वैभव, अनुराग, हेमंत देवेंद्र, राजू, नरेंद्र, संजय, अरविंद, रूपेश, चरनदास, अखिलेश, श्रीमती मधु बड़कुर, श्रीमती गीता पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन रामविलास गौर ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!