इटारसी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के सदस्य आज सुबह नई दिल्ली में होने वाले आंदोलन के लिए यहां से ट्रेन द्वारा रवाना हुए। संघ द्वारा 23 फरवरी को दिल्ली में किए जा रहे आंदोलन के लिए आज यहां से करीब पांच सैंकड़ा किसानों का दल दिल्ली गया है।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर के अनुसार किसान दो सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली में 23 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे। इस आंदोलन में प्रदेशभर से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर संघ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत एवं जिला प्रवक्ता हरपाल सिंह सोलंकी ने सिवनी मालवा से ट्रेन से आंदोलन में जा रहे सदस्यों का पुष्प माला से स्वागत किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आंदोलन में शामिल होने किसान दिल्ली रवाना
For Feedback - info[@]narmadanchal.com