बसंत काव्य निशा कल

बसंत काव्य निशा कल

इटारसी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में बसंत काव्य निशा का आयोजन 1 फरवरी बुधवार को रात 8 बजे से ईश्वर रेस्टोरेंट सभागार न्यास कालोनी में होगा। समिति की ओर से बताया गया है कि कार्यक्रम में गीतकार रमेश यादव भोपाल, कवि एवं गीतकार राजेन्द्र सहारिया सोहागपुर का सारस्वत सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर एक सरस काव्य निशा भी होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार श्याम साकल्ले हरदा रहेंगे तथा अध्यक्षता दिनेश प्रभात गीतकार भोपाल करेंगे। सरस काव्य निशा में आमंत्रित कवियों में ज़हीर कुरैशी गजलकार, ताजुद्दीन ताज शायर, अहद प्रकाश बाल साहित्यकार और हरीश नाविक गीतकार शामिल हैं। संयोजन रामकिशोर नाविक का और संचालन ब्रजकिशोर पटेल का रहेगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!