इटारसी। आज भारतीय मोदी आर्मी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन गांधी स्टेडियम के पास बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। ततपश्चात आर्मी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग देव गुप्ता ने सभी सदस्यों के साथ जयस्तंभ चौक पर कपड़े के झोले बांट कर प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया। साथ ही जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति ने अटल पार्क मे आए लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने ओर स्वच्छता के फायदे बताए, घरों में हरे ओर नीले रंग के डस्टविन रखने का संदेश दिया ओर उसका महत्व समझाया।
इस दौरान मोदी आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष दिलीपचंद यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष धनीराम यादव, मीडिया प्रभारी अनिल केवट, जिला महामंत्री विकास यादव, जिला मंत्री रोहित प्रजापति, नगराध्यक्ष अमित प्रजापति, उपाध्यक्ष गोविन्द चौरे, नगर कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापति, नगर महामंत्री नितिन वर्मा, नगर मंत्री चंदू पाराशर, मनोज अहिरवार, मनीष जायसवाल, शिवा चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बापू के जन्मदिन पर चलाया प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com