इटारसी। भारतीय जनता पार्टी मंडल की पत्रकार भवन में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के होशंगाबाद का आगमन पर स्वागत की योजना बनायी गई।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जयसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ सिंघल, मंडल प्रभारी सुनील राठौर, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुर्तुजा खान, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में होशंगाबाद पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने की अपील की।
बैठक में समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे जिन्होंने अपने अपने मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की होशंगाबाद पहुंचने की तैयारी से संबंधित जानकारी जिला अध्यक्ष को दी। जिला अध्यक्ष ने अपील कि है इटारसी अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सहभागिता निभाएं। सुनील राठौर मंडल प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत रूट की विस्तृत जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संख्यात्मक रूप से वहां पर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मैना ने किया।
बैठक में रामजीवन वर्मा, लीलाधर नामदेव, ऋषि दुबे, रंजीत चावला, पार्थ राजपूत, प्रिया मैना, अभिषेक तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चौरे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनजीत कलोसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लियाकत अली, किसान मोर्चा अध्यक्ष बृजेश यादव, आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संयोजक नरेंद्र राजपूत, भरत वर्मा, प्रशांत मोरे, अशोक मालवीय, जेपी गालर, प्रिंस सलूजा प्रशांत चावरे योगेश चौधरी विपुल चौधरी निलेश चौधरी गोपाल शर्मा शुभम राठौर शुभम गौर सुनीता सपकाल ममता मालवीय जोगिंदर सिंह ऋषभ दुबे नफीस अहमद सिद्दीकी सौरभ मेहरा सुनील मोहनिया बालमुकुंद इंगोले, रामदास कहार, सुरेश कुमार कहार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन के नेतृत्व में सभी साथियों ने जयस्तम्भ चौक पहुंचकर आतिशबाज़ी एवम मिष्ठान वितरित कर कर्नाटक राज्य में भाजपा की विजय का उत्सव मनाया।