इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अभ्यास वर्ग को लेकर आज यहां रेस्ट हाउस में एक बैठक हुई। बैठक में भाजयुमो के सदस्यों को बताया गया कि आगामी 16 एवं17 दिसंबर को होशंगाबाद के परमश्री गार्डन में 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित होना है।
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया की अभ्यास वर्ग को लेकर नगर मंडल की बैठक में सभी से शामिल होने को कहा गया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज जैन ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस अभ्यास वर्ग में उपस्थित रहने और वर्ग के अनुशासन के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, विपिन चांडक, जोगिंदर सिंघ, अभिषेक सोनी, राकेश ठाकुर, मयंक महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजयुमो के अभ्यास वर्ग की दी जानकारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com