मीडिया समाज की आवाज बने : केएस उप्पल

इटारसी। होशंगाबाद जिला पत्रकार संघ ने पत्रकारिता के पुरोधा पुरुष प्रेमशंकर दुबे का 28 वॉ पुण्य स्मरण उन्हीं के नाम पर स्थापित पत्रकार भवन में शनिवार को आयोजित किया। प्रेमशंकर दुबे की स्मृति में इस वर्ष का राज्य स्तरीय श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरुस्कार हरदा के प्रहलाद शर्मा को, पर्यावरण, साहित्य, कृषि के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये आदर्श ग्राम जमानी के उन्नत कृषक पर्यावरणविद साहित्यकार हेमंत दुबे को विशेष सम्मान दिया।
होशंगाबाद जिला हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश दुबे की स्मृति में 2019 का खेल रत्न सम्मान ग्राम जुझारपुर के युवा हॉकी खिलाड़ी प्रीतम सिंह राजपूत को दिया गया। मंच पर जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक रोमित उईके, वरिष्ठ साहित्कार कश्मीरसिंह उप्पल, जिला पत्रकार संघ के संरक्षक रमेश के साहू, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर एवं कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा के संरक्षक मधुकर व्यास, पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, कार्यकारी अध्यक्ष विनय मालवीय, सचिव शिव भारद्वाज, कोषाध्यक्ष राजेष दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती, एवं स्व. दुबे के तेल चित्र पर पुष्प हार अर्पित किये गये।

14 it 7
इस अवसर पर वर्तमान पत्रकारिता एवं भविष्य की चुनौतियां विषय पर बोलते हुये जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता के सामने जो चुनौतिया हैं, उनका सामना करने के लिये हमें अपने पूर्वज पत्रकारों के संघर्ष से प्रेरणा लेनी होगी। शिक्षाविद प्रोफेशर कश्मीर सिंह उप्पल ने कहा कि आज मीडिया को अपने उत्तरदायित्व को जानने व समझने की जरूरत है। वह आम आदमी से दूर होता जा रहा है, उसे समाज की आवाज बनना होगा। पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार को न्याय की बात कहने का साहस पैदा करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र सोनी ने कहा कि मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती सोशल मोडिया के रूप में आई है और उसकी विश्वसनीयता कम हुयी है।
पत्रकार संघ के संरक्षक रमेश साहू ने कहा कि पत्रकारों को अपने आपको को सर्वस्व समझने की प्रवृत्ति से उवरना होगा और जनहित व लोकहित की बातों को बिना किसी स्वार्थ के सामने लाना होगा।
पत्रकारिता के लिये सम्मानित श्री प्रहलाद शर्मा ने पत्रकार संघ को धन्यवाद देते हुये आंचलिक पत्रकारिता की चुनौतियों की चर्चा करते हुए कहा कि व्यवहारिकता और सच्चाई को अपनाते हुये पत्रकार को अपने आदर्शों एवं सिद्धातों के लिये संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम को मधुकर व्यास एवं हेमंत दुबे ने भी संबोधित किया। सम्मानित जनों का शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मेें नूतन दुबे, सौरभ दुबे, पुनीत दुबे, विनीत चौकसे, दीपक हरिनारायण अग्रवाल, संदेश पुरोहित, सुधांशु मिश्रा, जोगिन्दर सिंह, कमल दरड़ा, रामकिशोर नाविक, राजेन्द्र मालवीय, मेहरबान सिंह चौहान, सुरेन्द्र राजपूत, सुनील बाजपेयी, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, बसंत गिरी गोस्वामी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन राजेश दुबे ने, आभार प्रदर्शन शिव भारद्वाज ने किया। संचालन विनय मालवीय ने किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर प्रेमशंकर दुबे को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!