मुस्कान के बच्चों को पाठ्य सामग्री दी

इटारसी। मप्र कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के तत्वावधान में मुस्कान संस्था में पं. जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन और रजिस्टर उपहार स्वरूप दिए।
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव गजानन तिवारी ने कहा कि पं. नेहरु थे को बच्चों से बहुत प्रेम था। इसी कारण उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों के नाम समर्पित कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुस्कान संस्था के बच्चों ने प्रार्थना के बाद चाचा नेहरू के चित्र पर माला अर्पित की। पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकू भाई और उपस्थित सभी वक्ताओं ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। गजानन तिवारीने सभी बच्चों को एक-एक कॉपी, पेन एवं रजिस्टर दिये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बलवीर चौहान, जिला अध्यक्ष सेवादल जितेंद्र सोलंकी, अवध पांडे प्रदेश सचिव सेवादल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे, पूर्व पार्षद राजेश धारू, पिंकी शर्मा, विक्की तिवारी, पक्कू भाई, नवल पटेल, नरेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम झलिया, कन्हैया लाल जाटव, सोनू बकोरिया, राहुल दुबे, जय जुलानिया, शुभम वालिया, विक्की सराठे, प्रशांत श्रीवास, सुदर्शन भाट, कल्लू राठौर, श्याम तिवारी, दीपक अवस्थी, चीकू अग्रवाल, केटी तिवारी, मनीष राजावत सहित कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!