इटारसी। अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्य एवं एडवोकेट मुस्तफा खान को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की उच्च शिक्षा विभाग अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का केंद्रीय सदस्य मनोनीत किया गया है।
मुस्तफा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के भी पदाधिकारी हैं। उनकी इस नियुक्ति पर उनके मित्रों और पार्टीजनों में हर्ष की लहर है। श्री खान की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार व्यक्त किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
मुस्तफा खान असंप्र के सदस्य मनोनीत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com