इटारसी। नामदेव युवा परिषद के तत्वावधान में नामदेव समाज विकास परिषद के सहयोग से संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 748 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जयंती समारोह का आयोजन पत्रकार भवन में किया गया। संत नामदेव महाराज की जयंती में नामदेव समाज के महिला और पुरुषों ने सामाजिक एकजुटता का संकल्प लिया। नामदेव समाज के सदस्यों ने विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान करने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ लीलाधर नामदेव, पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश नामदेव, वर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र जनोरिया, दिनेश नामदेव, नामदेव समाज महिला मंडल अध्यक्ष अंबिका नामदेव मंचासीन थीं। कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सभी वक्ताओं ने संत नामदेव जी महाराज के जीवन से जुड़े अप्रत्याशित घटनाक्रमों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संत नामदेव जयंती को और वृहद स्तर पर मनाने की आवश्यकता जताई। समाज संगठन के पदाधिकारियों ने आने वाले समय में समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन और विवाह कार्यक्रम कराने पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में नामदेव युवा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें तीसरी बार अध्यक्ष राहुल शरण को चुना। कार्यकारी अध्यक्ष गोहरपाल नामदेव, सचिव एडव्होकेट राजेश नामदेव, उपाध्यक्ष संदीप सिंगारे व वैभव शरण, संगठन सचिव धर्मेन्द्र जनोरिया व कोषाध्यक्ष पूनमचंद नामदेव को बनाया।
इसी मौके पर नामदेव विकास परिषद की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई जिसमें देवेंद्र जनोरिया को अध्यक्ष, डॉ रमेश नामेदव को कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशोक नामदेव मेहरागांव, सचिव रामचरण नामदेव और संगठन सचिव बिंदु नामदेव को चुना गया। महिला विंग में अध्यक्ष अंबिका नामदेव, कार्यकारी अध्यक्ष संगीता जनोरिया, सचिव राखी शरण और कोषाध्यक्ष प्रतिभा नामदेव को चुना।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
लिया एकता, निष्पक्ष मतदान का संकल्प
For Feedback - info[@]narmadanchal.com