वीर सावरकर घाट को मॉडल बनाने अभियान शुरु

होशंगाबाद। आज नर्मदांचल भविष्यातीत सेवा समिति ने वीर सावरकर घाट को मॉडल घाट बनाने स्वच्छता अभियान चलाया। समिति के सदस्य ऋषभ शुक्ला के जन्मदिन पर यहां पौधे रोपे गए।
इस दौरान बैठक में तय किया गया कि घाट की सुंदरता बढ़ाने बरसात में निरंतर सघन पौधरोपण किया जाएगा। घाट का प्रवेश गुफा की तरह बेलाओं और वृक्षों से बनाया जाएगा। घाट पर जल्द ही नि:शुल्क पुस्तकालय भी खोला जाएगा जिसमें धार्मिक पुस्तकों को रखा जाएगा। घाट पर पेंटिंग के जरिए भारतीय संस्कृति का इतिहास बताया जाएगा एवं समय-समय पर मां नर्मदा के प्रति लोगों को जागरुक करने प्रदर्शनी और स्कूलों में जाकर बच्चों को बताया जाएगा कि मां नर्मदा हमारी जीवनदायनी है और हम सबको आगे आकर मां नर्मदा को बचाना है। निरंतर हो रहे मां नर्मदा के घाटों पर साबुन, शैम्पू के उपयोग पर भी रोक लगाई जाएगी।
समिति के सदस्यों द्वारा आने वाली पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा समझाया जाएगा जिससे नई पीढ़ी में मां नर्मदा के लिए समर्पित भाव हो। समिति द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए समिति की लड़कियों, महिलाओं को तैयार किया जाएगा, जिससे शहर की महिलाओं की समय पर मदद की जा सके। समिति द्वारा कैम्प लगा कर लड़कियों एवं महिलाओं को कराटे, तलवारबाजी सिखाई जाएगी। घाट को मॉडल बनाने डी ट्रैकर ग्रुप भी निरंतर समिति का साथ देगा। आज स्वच्छता अभियान के इस मौके पर ब्रजेंद्र जाट, महेंद्र पिपले, ऋषभ शुक्ला, राहुल सिंह बैस, शैलेन्द्र सिंह, भूपेंद्र राठौर, सृष्टि उपाध्याय, खुशी गौर, हरिओम वमा, रिया गुप्ता, गौरव, यश, श्रेयांश दुबे, सिद्धार्थ सिंह, यश दुबे, हरिओम कहार, वैष्णवी उपाध्याय, रश्मि तोमर, वैभव सिंह सोलंकी एवं अन्य लोग भी शामिल हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!