इटारसी। गांधीवादी विचारक समीरमल गोठी के ज्येष्ठ सुपुत्र स्वर्गीय सतीशचंद्र गोठी की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व मंत्रीद्वय विजय दुबे काकूभाई, राजकुमार पटेल, विधायकद्वय अंबिका शुक्ला एवं विनोद डागा सहित सैकड़ों नागरिकों ने श्री गोठी के तैल्य चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने स्व. गोठी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया में आना जाना शाश्वत सत्य है, परंतु कुछ ऐसे लोग होते हैं उनके जाने की पीड़ा अधिक होती है, हमारे बीच अपनी छाप छोड़ जाते हैं। पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सतीश भैया हमेशा हंसमुख रहते थे, लायंस क्लब में रहते हुए समाज के अनेक अच्छे कार्य शहर में कराए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, विनोद डागा, पत्रकार प्रमोद पगारे, चंद्रकांत अग्रवाल सहित पोते-पोतियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

श्रद्धांजलि सभा : स्व. गोठी का निधन एक अपूर्णीय क्षति
For Feedback - info[@]narmadanchal.com