घोड़ाडोंगरी।ब्लाक के ग्राम पंचायत छत्तरपुर के उमरीढाना में पानी रोको अभियान के तहत गौठान नाले में बोरी बंधान कर श्रमदान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छ् भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। वही उपसरपंच देवकराम ककोडिया ने पानी के संरक्षण के लिए ग्रामीणों से आग्रह किया है कि इसके लिए अभी से ग्राम के नदी , नालों में बोरी बंधान का कार्य ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, जसशिवदीन सरयाम, समाजसेवी सुनिल सरयाम, पंच दिलीप कुमरे,रामदास कुमरे, सावित्री बाई एवम् ग्रामीण उपस्थित थे।
श्रमदान कर बोरी बंधान किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







