सबको मिलकर करना है नये भारत का निर्माण : विधानसभा अध्यक्ष

सबको मिलकर करना है नये भारत का निर्माण : विधानसभा अध्यक्ष

होशंगाबाद। जिला पंचायत सभागार में न्यू इंडिया मंथन संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत राज के निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्यत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे होशंगाबाद विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीताशरण शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि हम सबके मिल-जुलकर कार्य करने से ही एक नये भारत का निर्माण हो पाएगा। उन्होंनें कहा कि जिले में एक अच्छी प्रशासकीय टीम है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयत्नों से हम जिले का समग्र विकास कर देश के विकास में योगदान देंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश वाचन करते हुए कहा कि कंधे से कंधे मिलाकर हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है, जिस पर हमारे अमर स्वतंत्रता सेनानियों को गर्व हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि न्यू इंडिया मंथन संकल्प से सिद्धि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अवधारणा है। इसके अंतर्गत हमें वर्ष 2022 में भारत कैसा हो इस विषय पर चर्चा करके नये विचारों को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पास देश में बदलाव लाने की जिम्मेदारी एवं अधिकार दोनों हैं। अगर हम सब अपने-अपने क्षेत्र में बदलाव के प्रयत्न करें तो निश्चित ही वर्ष 2022 तक नवीन भारत की संकल्पना साकार हो पायेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को वर्ष 2022 तक नये भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। इसके अंतर्गत देश को स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, संप्रदायवाद मुक्त, जातिवाद मुक्त बनाने का संकल्प सभी ने लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें इस संकल्प को अपने ह्मदय में धारण कर कार्य करना है तभी हम पूरे मन से देश के विकास में योगदान दें पायेंगे।
इसके पूर्व सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, उपाध्यक्ष श्री शंभू भाटी, जनपद पंचायत होशंगाबाद अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष बाबई श्री बृजमोहन मीणा ने संबोधित किया। सम्मेलन में उपस्थित सरपंचों एवं सचिवों ने वर्ष 2022 का भारत कैसा हो इस विषय पर चर्चा की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी.शर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अतुल गौर ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!