होशंगाबाद। आज शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन नपा द्वारा शहर के ग्वालटोली क्षेत्र मे किया गया। जिसमे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्ग्रत संकल्प जन सेवा समिति भोपाल द्वारा गठित स्व सहायता समूह जिसमे समृधि, कविता, पूनम, एक आत्मा एक राष्ट्र, वंदना एवं अन्य स्व सहायता समूहों की महिलायें शामिल रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था जिसमे भारत सरकार की योजना स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री अवास योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं मध्य प्रदेश शासन की योजना मुख्यमंत्री घरेलू कामकाजी महिला योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे मे जानकारी शहरी समृद्धि उत्सव अंतर्गत प्रदान की गई। कार्यक्रम में योजना के सिटी प्रबंधक दल की सिटी मिशन मैनेजर मयूरी वरवडे, संस्था अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, सचिव अमन चुघ, डॉरिस मोनिका, नीलिमा बाथरे, वंदना कदम, स्वाती मालवीय, कविता राजपूत, पूनम जी, योगेश कहार, रजत चौबे एवं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
समृद्धि उत्सव में दी योजनाओं की जानकारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com