इटारसी। लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन द्वारा आज डिस्ट्रिक्ट की मेगा हंगर एक्टिविटी के तहत रेलवे स्टेशन पर लगभग 400 निर्धनों, वृद्धों एवं रेल यात्रियों को सामान्य प्रतीक्षालय में दोपहर के भोजन में खिचड़ी वितरित की गई। इस अवसर पर लायन मनोज गालर व उनकी पत्नी ने उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर खिचड़ी वितरण किया। इसी तरह लायन रहीश जुनेजा के सौजन्य से अपना घर वृद्धाश्रम तथा पुरानी इटारसी महिला वृद्धाश्रम में सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में शामिल सदस्यों ने सभी स्थानों पर सेवा कार्य किया तथा भोजन भी किया।
गौरतलब है कि 7 जून 2017 को विश्व व्यापी अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस विशेष दिवस पर इटारसी सुदर्शन क्लब द्वारा न केवल 7 सदस्यों को वृद्धि की बल्कि सैंकड़ों लोगों को भोजन भी कराया। आज डीजी लायन बलबीर सिंह साहनी ने इटारसी सुदर्शन की आधिकारिक यात्रा पर क्लब लीडर्स को अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सौ वर्ष हुए पूर्ण, दरिद्रनारायण की सेवा की
For Feedback - info[@]narmadanchal.com