सोहागपुर/राजेश शुक्ला। शनिवार को वर्ष की अंतिम लोक अदालत सिविल न्यायालय सोहागपुर में आहूत की गई। जिसमें तीन खंड पीठ के माध्यम से सिविल क्रिमिनल एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष कुमार सैनी, सिविल जज सीनियर डिवीजन मधुलिका मुले, सिविल जज जूनियर डिवीजन अंशुल चंद्रा ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बीके शर्मा, सचिव महेश पचौरी, रामेश्वर कहार, बैंक, विद्युत विभाग एवं न्यायिक अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। जानकारी के मुताबिक नेशनल लोक अदालत में 412 प्रकरण रखे गए थे जिसमें से 36 प्रकरण का निराकरण किया गया और कुल राशि 11 लाख 22 हजार 946 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इस प्रकार प्रीलिटिगेशन के 3400 प्रकरण रखे गए। जिसमें से 152 प्रकरणों का निराकरण कर 9 लाख 81 हजार 407 रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया। नगर परिषद की ओर से एच के परते ने बताया नेशनल लोक अदालत में जलकर के 150 नोटिस तामील किए गए थे जिनके माध्यम से 53 प्रकरणों का निराकरण कर 89 हजार 575 रुपए तथा संपत्ति कर के 150 प्रकरणों में 37 का निराकरण कर 84 हजार 744 रुपए जल कर बकाया प्राप्त किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को नियम अनुसार छूट भी प्रदान की गई है।
नेशनल लोक अदालत में 21 लाख की आई राशि ,198 व्यक्ति हुए लाभान्वित


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







