होशंगाबाद। नये जिला पंचायत सीईओ (C.E.O) मनोज सरियाम ने आज सोमवार को जिला पंचायत सीईओ का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों से मुलाकात की एवं जिला पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। श्री सरियाम ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्य करना, मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करना, अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना व शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करना उनकी प्रमुख प्राथिमकताएं रहेंगी। श्री सरियाम राज्य प्रशासनिक सेवा 2002 बेच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे बड़वानी जिला पंचायत सीईओ (C.E.O) , अपर कलेक्टर (upper collector Hoshangabad)होशंगाबाद के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
मनोज सरियाम ने किया सीईओ का पदभार ग्रहण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








