होशंगाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण से 151 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि नये संक्रमित मरीजों की संख्या 87 है। इस तरह से कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या है जो जिले के लिए सुखद खबर है।
आज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 151 मरीजों को डिस्चार्ज किया है। इनमें डीसीएचसी (DCHC Hoshangabad) होशंगाबाद से 5, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी से 6, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई से 5, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया (Pipariya) से 2, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा से 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर से 5, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा से 2, शासकीय सिविल अस्पताल इटारसी (Civil Hospital Itarsi) से 3, ज्ञानोदय बीटीआई होशंगाबाद से 1, न्यू पांडेय हॉस्पिटल होशंगाबाद से 1, मधुबनी हॉस्पिटल बुधनी से 1, शासकीय अस्पताल ऑर्डिनेंस फेक्टरी (Ordinance Factory) इटारसी से 1, कोविड केयर सेंटर पवारखेड़ा से 3, रेलवे हॉस्पिटल न्यू यार्ड इटारसी से 1, तृप्ति मल्टी हॉस्पिटल एन्ड केयर सेंटर भोपाल से 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर बैतूल से 1 और होम आइसोलेशन से 112 मरीजों को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया।
आज कुल कोरोना पॉजिटिव 87 केस हैं जिनमें होशंगाबाद में 15, इटारसी में 10, सिवनी मालवा में 07, सोहागपुर में 08, पिपरिया में 08, बनखेड़ी में 07, केसला में 13, डोलरिया में 05 और बाबई में 14 है।
जिले में 151 मरीज स्वस्थ हुए, 87 नये मरीज मिले


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






