उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस (Madhya Pradesh Police Foundation Day) पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट और सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं जीवन रक्षा पुलिस पदक (Jeevan Raksha Police Medal) से अलंकृत कर सम्मानित किया। इसी तारतम्य में प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना (Additional Transport Commissioner Arvind Saxena) को वीरता के लिए मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर राजधानी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति का पुलिस पदक लगाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि साल 2017 में भोपाल एसपी रहते वर्तमान अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के अंदर एक विवादित भवन को लेकर दो पक्षों में हुए दंगों की घटना पर सफलता से अपनी टीम के साथ नियंत्रण कर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखी थी।









