रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

Watch video : आज सुबह 6 बजे से बेलीब्रिज का काम शुरु, शाम तक पूर्ण होने की उम्मीद

इटारसी। सुबह 6 बजे से आर्मी की 102 वीसी इंजीनियरिंग बटालियन ने सुखतवा नदी पर बेली ब्रिज तैयार करने का काम प्रारंभ कर दिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मेहता की अगुवाई में आर्मी के भोपाल से आयी टीम संभवत: आज शाम तक ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लेगी। फिर ट्रायल आदि के बाद कल शाम तक ब्रिज का कार्य खत्म करने की उम्मीद की जा रही है।
आज एसडीओ राजस्व मदन सिंह रघुवंशी ने अल सुबह मौके पर जाकर कामकाज का निरीक्षण किया। श्री रघुवंशी ने बताया कि सुबह 6 बजे आर्मी के दल ने काम प्रारंभ कर दिया था। आज शाम तक इसके कंपलीट करने की उम्मीद है। आज भोपाल से टीम के कमाडेंट भी सुखतवा पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल 22 को बैतूल और इटारसी के बीच सुखतवा नदी पर बना डेढ़ सौ साल पुराना पुल एक भारी वाहन निकलने के दौरान टूट गया था, तब से इस मार्ग पर यातायात में परेशानी आ रही है। एनएचएआई ने ब्रिज के साइड में अस्थायी ब्रिज बनाया था, लेकिन बारिश के दौरान इस पर पानी आने से कई बार यह रास्ता बंद रहा था। घटना के दूसरे दिन ही सेना की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके यहां बेलीब्रिज बनाने की संभावना पर काम करना प्रारंभ किया था। इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट करके नर्मदापुरम से हरदा, चिचोली, बैतूल होकर नागपुर के लिए भेजा जा रहा था। कुछ दिन बाद टूटे ब्रिज के साइड से एक अस्थायी ब्रिज बनाया गया था, जिस पर से ट्रैफिक निकाला जा रहा था।

ऐसा होगा बेलीब्रिज

SDM 3

सेना द्वारा तैयार किया जा रहा बेलीब्रिज 93 फीट लंबा और 10.50 फीट चौड़ा होगा। इसकी क्षमता 40 टन की होगी। इससे अधिक वजनी वाहनों को इस पर से जाने की अनुमति नहीं होगी। ब्रिज निर्माण में सेना की इंजीनियरिंग टीम के साथ ही चार पोकलेन मशीन, दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद ली जा रही है।

इनका कहना है…

आज से युद्ध स्तर पर बेलीब्रिज बनाने का काम सेना की टीम ने प्रारंभ कर दिया है, आज शाम तक इसके पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रायल होगा और ब्रिज प्रारंभ कर दिया जाएगा।
मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओ राजस्व

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News