रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

पद्मश्री डॉक्टर किरण सेठ की साइकिल यात्रा का आगमन कल

इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय स्पिक मैके के संस्थापक, पद्मश्री डॉ. किरण सेठ की जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा का कल 10 नवंबर को इटारसी नगर आगमन हो रहा है।

समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि राष्ट्रीय समन्वयक अशोक जमनानी की सहमति के आधार पर इस यात्रा के संयोजक सुधीर गोठी, उपसंयोजक राजकुमार दुबे को मनोनीत किया है। यात्रा 10 बजे प्रात: एमजीएम स्कूल, आनंद रिजॉर्ट, 11 बजे जीनियस प्लानेट स्कूल पहुंचेगी। यहां भारतीय संस्कृति के बारे में छात्र छात्राओं को उद्बोधन के उपरांत यात्रा प्रारंभ होगी और दोपहर 12 बजे ग्रीन प्वाइंट स्कूल सूरजगंज में स्वागत, 12.15 एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल पर स्वागत, 12.30 गल्र्स स्कूल सूरज गंज, 12.40 अग्रवाल पब्लिक स्कूल नगर पालिका ऑफिस के सामने, 12.50 पुत्री शाला रेस्ट हाऊस के सामने, 1 बजे जयस्तंभ पर स्वागत, 1.15 बजे बापू प्रवास स्मृति कक्ष, गोठी धर्मशाला में कक्ष दर्शन एवं प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा एवं शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस के पश्चात गोठी धर्मशाला में विश्राम होगा।
11 नवंबर को प्रात: 8 बजे पुन: यात्रा प्रारंभ हो और 8.30 बजे त्रिशलानंदन गार्डन पर सन अकेदमी स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत, 9 पथरौटा हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों द्वारा स्वागत, 9.45 बजे केसला में स्वागत, 10.15 बजे सुखतवा में स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां से यात्रा को शाहपुर बैतूल के लिए विदाई दी जाएगी। इटारसी चैप्टर के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला एवं यात्रा संयोजक सुधीर गोठी ने बताया कि पद्मश्री डॉक्टर किरण सेठ की उम्र लगभग 72 वर्ष की है। उनकी साइकिल यात्रा का उद्देश्य बापू के सिद्धांत, सादा जीवन उच्च विचार, एवं क्लीन भारत ग्रीन भारत से प्रेरित है। निश्चित ही हम सबके लिए प्रेरणादायक और बुलंद हौसलों की प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से, नगर के युवाओं से अनुरोध है किया है कि इस यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News