नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (Government of Madhya Pradesh, General Administration Department) द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के आई.ए.एस अधिकारी श्रीमन् शुक्ला (IAS officer Mr. Shukla) को नर्मदापुरम संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।
श्री शुक्ला ने 10 नवम्बर 2022 को कमिश्नर नर्मदापुरम का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व कमिश्नर श्री शुक्ला ने सर्किट हाउस घाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करनें के बाद उन्होनें उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यालय के कर्मचारियों से जानकारी प्राप्ति की।
इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री आर.पी सिंह, उपायुक्त श्रीमति अंजली जोसेफ, संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी दोहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।










