दुनिया के इस सबसे बड़े और लोकप्रिय खेल इवेंट का स्तर इतना भव्य और उच्च स्तरीय है, कि औपचारिक फाइनल के पहले भी कई अनौपचारिक फाइनल मैच होते हैं, बिल्कुल फाइनल के स्तर के। बिल्कुल फाइनल के स्वरूप के सापेक्ष।
एक फाइनल, लीग मैच में, ग्रुप मैच में हो चुका है, जर्मनी और स्पेन के बीच। दूसरा आज होना है, इंग्लैंड और फ्रांस के बीच। इसके पहले के विश्व कप में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच औपचारिक फाइनल की तुलना में इससे कहीं बेहतर मैच हुए थे। इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। यही तो है, इस खेल की विलक्षणता, इस खेल इवेंट की अति रोमांचकता। इस फुटबॉल स्टेज की गरिमा और कौतुहलता।










