रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कई जिलों में सामान्य से अधिक रहा तापमान, 15 के बाद ठंडक की उम्मीदें

इटारसी। मानसून की विदाई के बावजूद अभी तापमान में गिरावट की उम्मीदें कुछ दिन बाद पूरी हो सकेंगी। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) का मानना है कि अभी कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि 15 अक्टूबर को बाद तापमान में कमी और ठंडक होने की उम्मीद की जा रही है।

पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। भोपाल (Bhopal), रीवा (Rewa), जबलपुर (Jabalpur), शहडोल (Shahdol) एवं ग्वालियर (Gwalior) संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि शेष संभागों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दमोह में 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री इंदौर (Indore), खंडवा (Khandwa), उज्जैन (Ujjain), रीवा (Rewa), छिंदवाड़ा (Chhindwara), मजालखंड (Majalkhand) और बैतूल (Betul) में दर्ज किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News