- – नगर निरीक्षक बुंदेला के साथ बैठक में सराफा बाजार के व्यापारियों ने दिया आश्वासन
- – अभी कुछ दिन पूर्व ही सराफा बाजार में लाखों के सोना और नगदी की चोरी हुई थी
- – सराफा बाजार में दुकानों में तो कैमरे लगे हैं, लेकिन मुख्य मार्गों पर कैमरे की जरूरत है
इटारसी। सराफा बाजार (Bullion market) में पिछले दिनों हुई चोरी के बाद पुलिस (police) ने यहां के व्यापारियों के साथ एक मीटिंग (meeting) करके मुख्य मार्गों और गलियों में कैमरे लगाने के लिए व्यापारियों को राजी किया। व्यापारियों ने अगले तीन दिन में कैमरे लगवाने को आश्वस्त किया है। इस अवसर पर सराफा व्यापारी रीतेश शर्मा, यज्ञदत्त गौर, संतोष सोनी, बेनीशंकर शर्मा, दिनेश गोठी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
CCTV cameras will be installed on the main roads of Itarsi bullion market in 3 days
उल्लेखनीय है कि इसी पिछले सप्ताह सराफा बाजार में पांचवी लाइन स्थित एक दुकान में करीब दस लाख के सोने के जेवर और 52 हजार की नगदी चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को तो चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना के बाद सराफा बाजार में मुख्य मार्गों और गलियों में कैमरों की जरूरत महसूस की गई।
सराफा में कई दुकानदारों ने चौकीदार रखे हैं, लेकिन वे केवल उसी दुकान के बाहर ड्यूटी करते हैं, जहां उनको काम दिया है। शेष जगह से उनको लेना-देना नहीं होता है। टीआई गौरव सिंह बुंदेला (TI Gaurav Singh Bundela) ने सराफा व्यापारियों की मीटिंग लेकर सराफा से निकलने वाली प्रमुख गलियों और मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) लगवाने के संबंध में चर्चा कर समझाईश दी। व्यापारियों ने आगामी दो से तीन दिन में मुख्य मार्गों एवं गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया है।








