हर घर तिंरगा रैली एवं विभाजन की विभीषिका पर संवाद

Post by: Rohit Nage

इटारसी। शासकीय एमजीएम महाविद्यालय (Government MGM College) इटारसी ( Itarsi) में आज 14 अगस्त 2024 को विभाजन की विभीषिका दिवस मनाया जिसमें प्राचार्य डॉ राकेश मेहता (Principal Dr. Rakesh Mehta), जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन (Dr. Neeraj Jain), विधायक प्रतिनिधि अर्जुन भोला (Arjun Bhola), योगेश शर्मा (Yogesh Sharma), डॉ. अरविंद शर्मा (Dr. Arvind Sharma), डॉ. ओपी शर्मा (Dr. OP Sharma) मंचासीन रहे।

डॉ. ओपी शर्मा ने विभाजन की विभीषिका दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। इस दिन भारतवर्ष दो भागों में बांटा गया था, जिसका जख्म आज भी भारतवासियों के हृदय में है। भारतीय इतिहास में इस प्रकार की घटना पुन: घटित न हो इसलिए युवाओं को इस दिवस को याद दिलाना बहुत आवश्यक है। प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन से इस दिवस को मनाने के निर्देश पर प्राप्त हुए हैं, उसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम किया जा रहा है। विभाजन विभीषिका ने कई लोगों के जीवन को नष्ट कर दिया था। कई परिवार बेघर और अनाथ हो गए। लाखों की संख्या में लोगों ने अपना घर परिवार छोडक़र कई समस्याओं सामना किया।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने कहा कि आज भारत जिस स्थिति में है, वह अच्छे नेतृत्व की वजह से संभव हो पाया है। देश की सीमा सुरक्षित हैं, देश में रहने वाले लोग सुरक्षित हैं, देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। अर्जुन भोला ने कहां कि अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति, हमारे गुरुकुलों को समाप्त किया और हम पर लगभग 200 वर्षों तक शासन किया। बड़े प्रयास और बलिदानों के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश आजाद हुआ।

हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन भोला प्राचार्य डॉ राकेश मेहता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष कुमार चौरे, श्रीमती श्रुति, श्रीमती मीरा यादव के मार्गदर्शन में शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सरदार पटेल चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। रैली में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!