---Advertisement---

स्वच्छता के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी, नपा की इको फ्रेन्डली बैठक हुई

By
On:
Follow Us
  • चाय के लिए चीनी के कप, खाने के लिए स्टील थाली और कांच के ग्लास का इस्तेमाल किया

इटारसी। पर्यावरण में सुधार की दिशा में नगर पालिका का अभियान जारी है। लगातार लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान बताते हुए इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध, जागरुकता कार्यक्रम के अलावा जुर्माने की कार्रवाई भी की जाती रही है। नगर पालिका स्वयं के कार्यक्रमों में भी इसे लागू करती है।

जीरो वेस्ट इवेंट पर काम करते हुए इस बार भी नगर पालिका परिषद की बैठक को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रखा गया और करीब 50 से 60 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोका है। बैठक रही इको फ्रेन्डली नगर पालिका परिषद की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल भी नहीं किया गया।

पूरी बैठक में किसी भी तरह की सिंगल उसे प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया। इसके स्थान पर पीने के पानी के लिए कांच के गिलास, चाय के डिस्पोजल की जगह चीनी के कप, खाने की थाली में स्टील की थाली, चम्मच का उपयोग किया। खास बात यह रही कि उनके उपयोग से कम से कम 50 से 60 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा उत्पन्न होता, उस कचरे को उत्पन्न होने से बचाया गया है।

इटारसी को स्वच्छ बनायें

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने कहा कि लोगों को भी कपड़े के थैले का उपयोग करने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए है जरूरी-सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी। और आओ नई अलख जगाएं, इटारसी को स्वच्छ बनाएं। जैसे स्लोगन के माध्यम से जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।

नपा ने निष्ठा से काम किया

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि देश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापक पैमाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद भी पर्यावरण बचाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। चाहे पेड़ लगाने की बात हो या स्वच्छता की बात हो, हमने पूरी निष्ठा के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए घातक है। सिंगल यूज प्लास्टिक में ऐसा केमिकल पाया जाता है, जो न सिर्फ इंसानों, बल्कि पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पॉलीथिन तो 400 साल तक नष्ट नहीं होती।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.