खूब नाचे, उड़ाया गुलाल और की आतिशबाजी

जयस्तंभ पर मना ली होली और दीवाली

न्यूज अपडेट 
जयस्तंभ पर मना ली होली और दीवाली

इटारसी/होशंगाबाद। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व जीत की खुशी में यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर खूब डांस किया और एक दूसरे को रंग और गुलाल में सराबोर करके होली और आतिशबाजी करके दीवाली भी मना ली। ढोल-ढमाकों के साथ जयस्तंभ चौक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और एकदूसरे को जीत की बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष नीरज जैन ने इसे विजय उत्सव का नाम दिया है।
इस विजयोत्सव में भाजपा के सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और नगर के राष्ट्रवादी नागरिक बंधु सहभागी बने।
अंत में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर झाड़ू लगाकर आतिशबाज़ी और गुलाल से हुआ कचरा साफ़ किया और नगरपालिका के सफाई वाहन में डालकर मोदीजी के स्वच्छता अभियान को सार्थक करते हुए स्वच्छता के प्रति पार्टी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
मिठाई व आतिशबाजी कर दी एक दूसरे को बधाई
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी की उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में हुई जीत की खुशी में संपूर्ण जिले में जश्न मनाया। पचमढ़ी नगर मंडल ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की जीत की खुशियां मनायी. अध्यक्ष संजय लिडावानी, नीलेश व्यास, अलीम कुरैशी, संतोष जैन, साकेश जैन, संजय महोरिया, सुरेन्द्र यादव, शरद गुप्ता, राकेश हथगैया, इंद्र बहादुर राणा व पार्टी पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की और पर्यटकों को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया. पिपरिया नगर एवं ग्रामीण मंडल में विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गोपालदास दूदानी, पुरूषोत्तम रघवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, मंडी अध्यक्ष दिनेश पटैल, हिम्मतसिंह मुख्यत्यार, राजेन्द्र हरदेनिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय सहित अनेकों पार्टी पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ऐतिहासिक आतिशबाजी कर एक क्विंटल से अधिक मिठाई का वितरण कर आने जाने वाले नागरिकों के बीच में बांटी गई. बनखेड़ी में मंडल अध्यक्ष हेमराज मुख्त्यार, संजीव मालानी, संजय जैन, मुकेश सराठे सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बीच बाजार में आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। सोहागपुर में मंडल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी अभय खंडेलवाल, जयप्रकाश माहेश्वरी, मनोज खंडेलवाल सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. बाबई में केशरिया होली के रूप में विजयपाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ओम उपाध्याय मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, आकाश तिवारी, संतोष अग्रवाल, संतोष परसाई, निखिलेश चतुर्वेदी सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। केसला मंडल में जिला महामंत्री बहादुर चौधरी, मंडल अध्यक्ष ओपी यादव, अशोक साहू, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। होशंगाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, दीपेन्द्र भदौरिया, योगेन्द्र राजपूत सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय का जश्न मनाया। सिवनी मालवा में मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, गोविंद पटेल, नपा अध्यक्ष कल्पना देवीदयाल यादव, राजेन्द्र जैन, रघुवीर राजपूत, जनपद अध्यक्ष राधा सुधीर पटैल, राजेन्द्र पालीवाल, राधारमण मोदी, शैलेन्द्र गौर सहित अनेक कार्यकर्तओं ने आतिशबाजी व मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया। होशंगाबाद मंडल में शंभू सोनकिया, प्रशांत हर्णे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक हंस राय, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सुधीर तिवारी, मनोहर बडानी, नागेन्द्र तिवारी नीरज बरगले, विजय चौकसे, संजीव मिश्रा, हरि पटेल, संजीव मालवीय, केप्टन करैया, अर्पित मालवीय, ऋषभ शुक्ला, रोहित गौर, सागर पटेल, तरूण जैन, सुमित धुर्वे, विवेक वर्मा ने मावा बांटी वितरित की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!