मां के 9 रूपों का आकर्षण देखना है तो जाईये इस जगह, मन को मिलेगा सुकून

Post by: Rohit Nage

If you want to see the charm of 9 forms of Mother then go to this place, your mind will get peace.

इटारसी। नगर के दुर्गा उत्सव में शहर से लगे ग्राम पांडुखेड़ी का दुर्गा उत्सव भी भक्तों के आकर्षण का केन्द्र होता है। यहां हर वर्ष आर्डनेंस फैक्ट्री रोड पर मां भुवनेश्वरी दरबार सजाया जाता है जिसमें मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है।

इस वर्ष भी ऑर्डनेंस फैक्ट्री रोड पर ग्राम पांडूखेड़ी में मां भुवनेश्वरी नौ देवी दरबार का भव्य और आकर्षक मंच बना है। नौ देवियां प्रतिवर्ष विराजित की जाती हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु नौ देवी दरबार देखने आते हैं।

प्रतिदिन धार्मिक आयोजन होते हैं जिसमें बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। मदन केवट की अध्यक्षता वाला यह मंडल प्रतिवर्ष इस आयोजन में बड़ी राशि खर्च करता है।

error: Content is protected !!