नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा जिला महामंत्री ने वार्ड 19 में बनाए भाजपा सदस्य

Post by: Rohit Nage

Municipality President and BJP District General Secretary appointed BJP members in Ward 19

इटारसी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के महा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड 19 में पार्षद राहुल प्रधान के साथ वार्ड में घूम कर नागरिकों को भाजपा की सदस्यता ऑनलाइन ग्रहण कराई।

इस अभियान के तहत 90 सदस्य वार्ड में जोड़े गए। पार्षद राहुल प्रधान ने बताया कि 40 सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के द्वारा और लगभग इतने ही सदस्य उनके द्वारा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना के मार्गदर्शन में जोड़े गए। मुकेश चंद्र मैना की आईडी से भी यहां लगभग 15 सदस्य बनाए गए।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड के नागरिकों से संवाद किया। यहां कुछ समस्याएं थी, जिन्हें हल करने का वादा नगर पालिका अध्यक्ष ने महिलाओं से किया है।

error: Content is protected !!