एडवोकेट रमेश के साहू संशोधन समिति के अध्यक्ष, 6 अन्य सदस्य शामिल
भोपाल/इटारसी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के संविधान में संशोधन हेतु हाई पावर कमेटी के सुझाव पर प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने एडवोकेट रमेश के साहू (मुख्य सलाहकार) इटारसी की अध्यक्षता में संविधान संशोधन समिति का गठन किया है। उक्त आशय का कार्यालय आदेश महासचिव रमेश साहू बैरसिया ने जारी किया, जिसमें सुबोध कठर एडवोकेट जबलपुर, डॉ हेमराज साहू, ओम प्रकाश साहू 11 नंबर, हरिशंकर साहू, रमेश साहू बैरसिया एवं अनिल साहू अकेला को सदस्य के रूप में नामित किया है।
संविधान संशोधन की आवश्यकता
उल्लेखनीय है कि 1965 में स्थापित मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का पंजीयन 1976 में स्व. रेवाराम साहू कल्लू भैया लखपति की अध्यक्षता के दौरान कराया था। उसके बाद से अब परिस्थितियों बदलने के कारण संगठन के संचालन में अनको व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इस कारण संविधान संशोधन की आवश्यकता को महसूस किया गया है।
संविधान संशोधन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश के साहू ने बताया कि शीघ्र ही प्रस्तावित संशोधनों को प्रदेश संगठन को सौंपा जाएगा और आने वाले चुनाव संशोधित संविधान से होंगे। ज्ञात हो संविधान संशोधन समिति के गठन का अनुमोदन खंडवा की प्रादेशिक बैठक में एवं इंदौर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं आम सभा में संविधान संशोधन स्वीकृत करने के समस्त अधिकार प्रदेश अध्यक्ष एवं हाई पावर कमेटी को सौंपे जा चुके हैं।









