इटारसी। तवा बांध फुल भरने के लिए महज डेढ़ फिट पानी की जरूरत है। यदि तेज बारिश हुई तो जल्द ही कुल क्षमता 1166 फिट जलस्तर पहुंच जाएगा। आज दोपहर 2 बजे के आंकड़ों के अनुसार, नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर 941.60 फीट दर्ज किया गया है, जबकि तवा बांध का जलस्तर 1164.40 फीट है।
तवा बांध
जिले के तवा बांध के तीन गेट 3-3 फीट तक खुले हुए हैं, जिनसे 15,666 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 1164.40 फीट है।
बरगी बांध
इसी प्रकार, बरगी बांध के कुल 9 गेट खुले हैं, जिनमें से 4 गेट आधे मीटर और 5 गेट 1 मीटर तक खुले हैं। इन गेटों से कुल 1097 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध का जलस्तर 422.76 फीट है।
बारना बांध
बारना बांध का जलस्तर 348.23 फीट दर्ज किया गया है। नदी और बांधों के जलस्तर की निगरानी लगातार की जा रही है, और स्थिति नियंत्रण में है।









