सिवनी मालवा। मां रेवा जाग्रति समिति के तत्वावधान में आयोजित चौथी विशाल घेरागम्मत प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। शनिवार रात से सोमवार सुबह तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 14 मंडलों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रथम 21,000 रुपए पाल वेल्डिंग कार्यशाला बानापुरा की ओर से, द्वितीय संत सिंगाजी मंडल, राला सीहोर 5,000 रुपये, तृतीय ठाकुर मंडल, ढाबा कलॉ 11,000 रुपये, चतुर्थ शिव भक्त मंडल, श्यामू गांव 9,000 रुपये पंचम गोपाल कृष्ण मंडल, दिगवाड़ 7,000 रुपये को मिला। समिति के संयोजक हरिओम पाल एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ। विजेताओं को नगद राशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।








