प्रमोद गुप्ता, सारनी।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस, भगवान विश्वकर्मा जयंती तथा मजदूर दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन निर्देशानुसार स्वछता सेवा दिवस नगर पालिका परिषद द्वारा आज गया। इस अवसर पर नपाप सारणी अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती, नपा के उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, रंजीत सिह जिला मंत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्र, रेवाशंकर मगरदे बिट्टू सरदार सारणी निगम ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती मेडम, योग माया शर्मा तथा नगर पालिका कर्मचारी, स्थानीय व्यापारी, दुकानदार उपस्थित थे।
नगर पालिका परिषद सारणी के स्वास्थ्य निरीक्षक कमल किशोर नागर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहर को साफ सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
शपथ समारोह के बाद नगरपालिका परिसर प्रांगण में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
शहर को साफ सुंदर बनाने के लिए लिया संकल्प
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







