भोपाल। मेहरा समाज महासंघ जिला शाखा भोपाल के तत्वाधान में स्थानीय कम्युनिटी हॉल सभागार में अखिल भारतीय मेहरा समाज महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों हेतु शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नागपुर दिल्ली राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एसपी मेहरा ने किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ उदित राज ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सहयोग एवं समय देने का अनुरोध किया कार्यक्रम में संरक्षक एनपी डहेरिया आईएएस डॉक्टर एमसी किशोरे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी मेहरा राष्ट्रीय महासचिव आरके मेहरा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर 80 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
हुआ शपथ ग्रहण समारोह
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








