मूर्ति तोडऩे का आरोपी सोनू गिरफ्तार
इटारसी। पुलिस ने सितंबर माह में ग्राम में ग्राम देहरी के खेड़ापति माता मंदिर की मूर्ति तोडऩे वाले आरोपी सोनू मसीह को आज पथरोटा पुलिस ने मुखबिर की शकायत पर बड़ी नहर की पुलिया के पास घूमते गिरफ्तार किया है। इसने गांव में 30 सितंबर को माता की मूर्ति तोड़ दी थी जिससे गांव में आक्रोश था।
ग्रामीण कैलाश पिता अशोक कुमार कोरे 39 की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया था जिसमें सोनू का नाम सामने आया था। बताया जाता है कि सोनू अक्सर मंदिर आता रहता था और वहां सफाई आदि करता था। घटना दिनांक से वह लापता था। एसपी अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक भोजराज बरबड़े, आरक्षक अशोक, तुलसीराम, संदी तथा टिल्लू की टीम को उसकी खोज के लिए लगाया था। पता चला कि सोनू उर्फ आशीष एडब्रुक पिता मनका उर्फ रामखिलावन एडब्रुक 30 वर्ष, कभी नागपुर तो कभी जबलपुर आता-जाता था। आज वह नहर की पुलिया के पास पकड़ा गया। उसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।