सातवे वेतनमान की मांग लेकर निकाय कर्मियों की हड़ताल शुरू

दिन भर नहीं किया काम, फिर दिया ज्ञापन
इटारसी। मध्य प्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के तत्वावधान में प्रदेश की प्रत्येक निकायों में विरोध स्वरूप आज 20 अप्रैल को एक दिवसीय काम बंद हड़ताल की जा रही है। संगठन द्वारा सातवे वेतनमान को लेकर की जा रही हड़ताल का यह पहला चरण था।

it200418 3
संगठन की मुख्य मांगें हैं, निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को सातवे वेतनमान का लाभ दिया जाए, नववर्ष पश्चात भी समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिला जबकि निकायों के उपयंत्री सहायक यंत्रियों को इसका लाभ गत 15 वर्ष पूर्व से दिया जा रहा है, नगर निगमों नगरपालिकाओं नगर परिषदों में कार्यरत सितंबर 2016 तक समस्त दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई कर्मी योजना का लाभ दिया जाना था किंतु विभागीय अधिकारियों द्वारा सितंबर 2007 तक के कर्मचारियों को स्थाई कर्मी किया जा रहा है जो शासन आदेशों की खुली अवेहलना है विभिन्न नगरी निकायों में कार्यरत सामुदायिक संगठ को को वर्तमान तक नियमित नहीं किया गया है कि निकायों के सेवा भर्ती नियम एवं उनके पदों का समावेश 2015 में किया जा चुका है, निकायों के स्थापना व्यय की सीमा 65 प्रतिशत के स्थान पर 70% की जावे, निकायों के सेवा भर्ती नियमों में कंप्यूटर ऑपरेटरों के पद समाहित किए जाएं। इस कार्यक्रम को तीन चरणों में रखा गया है प्रथम चरण में प्रदेश की प्रत्येक निकायों में विरोध स्वरूप 20 अप्रैल को एक दिवसीय काम बंद हड़ताल, द्वितीय चरण में प्रदेश के समस्त वर्गों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश संचनालय नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल का घेराव, तीसरा चरण प्रदेश की प्रत्येक निकायों में 1 मई 2018 से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल की जाएगी।

आज नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के सम्बंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा।

इनका कहना है…!

समस्त नपाकर्मी हड़ताल पर थे। नागरिक सेवा के कार्यों की अपेक्षा कार्यालयीन कार्यो में ही दिक्कते आई। कल से सभी पुन: अपने अपने कार्यो पर लौट आएंगे।
अक्षत बुंदेला, सीएमओं

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!