नुक्कड़ नाटक, चित्रकला का किया आयोजन
इटारसी। उपभोक्ता संरक्षण मंच ने आज विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम चलाया। जयस्तंभ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने बाजार आने वालों को पृथ्वी बचाने के तरीके बताए और अपने जीवन में धरती के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराने का प्रयास किया।
मंच के सदस्यों ने कहा कि हमारे यहां हर दिन पृथ्वी दिवस है, क्योंकि यह हमारी परंपराओं में शामिल रहा है। हमारे देश में पृथ्वी को धरती माता के रूप में हमेशा से सम्मान दिया जाता रहा है। हमने धरती को मां और आसमान को पिता माना है, पेड़-पौधों में ईश्वर का वास हमारे ही देश में माना गया है, हमारे आराध्य हनुमान पवन के पुत्र हैं। आधुनिक युग में पृथ्वी दिवस, पर्यावरण दिवस और प्रकृति से संबद्ध ऐसे कई दिवस माने की शुरुआत पश्चिम की देना है, जबकि इनकी नींव हमारे ही देश में रखी गई है।
मंच के राजकुमार दुबे ने कहा कि आज पृथ्वी संकट में है, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा संपूर्ण विश्व पर मंडरा रहा है, तापमान लगातार बढ़ रहा है, पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि हो रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि धरती का तापमान इसी तरह से बढ़ता रहा तो 21 वी सदी के अंत तक 1.1-6.4 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान बढ़ जाएगा। उत्तरी धु्रव पर ठोस बर्फ कई किलोमीटर तक पिघल चुकी है, सूर्य की पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी तक आने के रास्ते में ढाल का काम करने वाली ओजोन परत छेद होने के बाद लगातार पृथ्वी पर सुनामी, तूफान सहित कई प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं और नई बीमारियां पनप रही हैं। पृथ्वी पर संकट है तो इस देश के नागरिकों को इस चुनौती को स्वीकार कर ऐसे काम हाथ में लेना चाहिए जिससे हम इस धरती को बचा सकें।
नुक्कड़ नाटक, चित्रकला का किया आयोजन
आज मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के सौजन्य से ठोस अप्शिस्ट प्रबन्धन के सन्दर्भ में स्वच्छ भारत मिशन एक लोकव्यापीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकल्प जन सेवा समिति द्वारा शहर के ग्वालटोली होशंगाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी मुख्य रूप से महिलाओं एवं युवाओं की पृतिभागिता द्वारा स्वच्छता की नवीन अनुपम प्रथाओं का अनुपालन करवाना एवं समाज में सफाईकर्मियों के महत्व पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों के दल द्वारा विशेषज्ञ सत्र, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं पृथ्वी हमारी जननी माँ की रक्षा संकल्पना पर उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई गई।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य सचिव डॉ एम एल गुप्ता जी, संस्था अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, सचिव अमन चुघ, संस्था के प्रतिनिधि शशांक हेरी, डोरिस मोनिका, नीलिमा बाथरे, रजत चौबे, वन्दना कदम, स्वाती मालवीय उपस्थित रहे।