सुश्री प्रियंका दास होशंगाबाद कलेक्टर
होशंगाबाद। राज्य शासन ने कुछ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेहरिस्त में होशंगाबाद कलेक्टर अविनाश लवानिया भी शामिल हैं। उनको भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है, उनकी जगह भोपाल नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रियंका दास होशंगाबाद कलेक्टर बनाई गई हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी दिनों से फेरबदल की चर्चाएं चल रही थीं।