इटारसी। संत निरंकारी सेवा मंडल इटारसी द्वारा मंगलवार को सूरजगंज में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवचनकर्ता के रूप में दिल्ली के संत पंडित अब्दुल गफ्फार खां शामिल हुए।
मानव को हो मानव प्यारा। एक दूजे का बनें सहारा। बैर की न तकरार की, आज जरूरत है प्यार की। इस शांति संदेश के साथ संत निरंकारी संत समागम का आयोजन लाल मैदान सूरजगंज में किया गया। इस अवर पर संस्था से जुड़े दिल्ली के संत ज्ञानी पंडित अब्दुल गफ्फार खान प्रमुख रूप से शामिल हुए। विडंबना ही रही कि भरी दुपहरी में हुए इस संत समागम में महज कुछ महिलाएं ही शामिल हुईं जो सत्संग मंडल से ही जुड़ी हुई हैं। उन्होंने संगीतमय भजन भी प्रस्तुत किए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पंडित गफ्फार खान के प्रवचन हुए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com