---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

प्रदेश के दिव्यांग पैरा-स्वीमर सतेन्द्र सिंह को राष्ट्रपति देंगे तेनजिंग नॉरगे राष्ट्रीय अवार्ड

By
On:
Follow Us

देश में पहली बार किसी दिव्यांग खिलाड़ी को मिलेगा पैरा-स्वीमर का राष्ट्रीय अवार्ड

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल(Minister Prem Singh Patel) ने प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह लोहिया(Satendra Singh Lohia) को प्रतिष्ठित तेनजिंग नॉरगे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान(Tenzing Norge National Adventure Award) 2020 से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Ram Nath Kovind) 29 अगस्त को नई दिल्ली में यह सम्मान देंगे। सतेन्द्र सिंह यह अवार्ड पाने वाले देश के पहले दिव्यांग खिलाड़ी होंगे। लोहिया अमेरिका में 42 किलोमीटर की केटलीना चैनल सिर्फ 11:34 घंटे में तैरकर पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक बने थे। चैनल में पानी का तापमान लगभग 12 डिग्री होने के साथ ही शार्क मछलियों के हमले का खतरा भी बना रहता है। दिन में तेज चलने वाली हवाओं से बचने के लिये श्री लोहिया ने यह चैनल रात में पार कियाए जो एक बड़ी चुनौती थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट
मैंने सतेन्द्र सिंह लोहिया से मुलाकात की। वे एक बेहतरीन पैरा-तैराक हैं। उन्होंने अब तक कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी जीवन-यात्रा कई लोगों को प्रेरित कर सकती है। कुछ समय पहले वे कैटलीना चैनल को तैरकर पार गये।

दिव्यागों को सहानुभूति की नहीं सम्मान की जरूरत
ग्वालियर जिले के ग्राम गाता के रहने वाले लोहिया के पिता गयाराम लोहिया वर्तमान में ग्वालियर के मुथूट फायनेंस में सिक्यूरिटी गार्ड हैं। लोहिया इंदौर में वाणिज्यिक कर विभाग में कार्यरत हैं। लोहिया कहते हैं मैंने अपनी दिक्कतों को ही अपनी ताकत बना लिया है। दिव्यांगों को सहानुभूति की नहीं, सहयोग और सम्मान की जरूरत होती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का ट्वीट
मध्यप्रदेश के लाल और लाखों लोगों के प्रेरणा स्त्रोत पैर-स्विमर सतेन्द्र सिंह लोहिया को प्रतिष्ठित तेनजिंग नॉरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड(Tenzing Norge National Adventure Award) से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। लोहिया ने साबित कर दिखाया है कि अगर ठान लिया जाये तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इन अवार्डो से भी नवाजे जा चुके है सतेन्द्र
विश्व दिव्यांग दिवस पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू(Vice President Venkaiah Naidu) द्वारा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी(Divyang Khiladi) नेशनल अवार्ड(National Award) से सम्मानित पैरा-स्वीमर(Para-swimmer) सतेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। सतेन्द्र सिंह लोहिया(Satendra Singh Lohia) ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ओलम्पिक स्वीमिंग एनएसडब्ल्यू-2017 स्टेट ओपन चैम्पियनशिप में भारत के लिये स्वर्ण-पदक जीता। उन्होंने मई-2017 में ओपन वाटर सी-स्वीमिंग फीट ऑफ 33 किलोमीटर को पार किया। लोहिया ने 24 जून, 2018 को इंग्लिश चैनल स्वीमिंग में पैरा-स्वीमिंग रिले टीम के माध्यम से कीर्तिमान स्थापित किया और 18 अगस्तए 2019 को कैटलीना इंग्लिश चैनल पार कर इतिहास रचा। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सतेन्द्र ने मध्यप्रदेश के लिये 12 रजत एवं 8 काँस्य-पदक हासिल किये हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.