होशंगाबाद। जिले में हुई भारी बारिश व बाढ़ Flood के कारण क्षतिग्रस्त हुई सर्किट हाउस Circuit House स्थित पिचिंग वॉल pitching wall का गुरूवार को कमिश्नर नर्मदापुरम रजनीश श्रीवास्तव Commissioner Narmadapuram Rajneesh Srivastava व कलेक्टर होशंगाबाद धनंजय सिंह Collector Dhananjay Singh ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कमिश्नर श्रीवास्तव ने पिचिंग वॉल को शीघ्र मरम्मत कराए जाने के निर्देश चीफ इंजीनियर जल संसाधन को दिए। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के लेफ्ट बैंक की स्थाई सुरक्षा के लिए प्रस्ताव बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर जल संसाधन विभाग राकेश अग्रवाल, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन एसके सक्सेना, एसडीएम आदित्य रिछारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने किया सर्किट हाउस स्थित पिचिंग वॉल pitching wall का निरीक्षण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







