हरदा। हरदा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। शुक्रवार को भी जिले में 8 सैंपल कोरोना पाॅजिटिव(Corona positive) आई है। स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. किशोर कुमार नागवंशी(Health Officer Dr. Kishore Kumar Nagvanshi) ने बताया कि आज 25 सितम्बर 2020 को 08 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव(Corona positive) प्राप्त हुई है। जिनमें बाहेती काॅलोनी हरदा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, विष्णुपुरी काॅलोनी हरदा निवासी 59 वर्षीय पुरुष, ग्राम फुलडी टिमरनी निवासी 21 वर्षीय महिला, ग्राम करनपुरा निवासी 18 वर्षीय पुरुष, वार्ड नम्बर 09 टिमरनी निवासी 32 वर्षीय महिला, भायली टिमरनी निवासी 35 वर्षीय महिला, ग्राम सिन्धखेडा टिमरनी निवासी 20 वर्षीय महिला एवं वार्ड नम्बर 15 छीपावड खिरकिया निवासी 02 वर्षीय बालिका शामिल हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
8 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली

For Feedback - info[@]narmadanchal.com