---Advertisement---

बूथ लेवल एप(Booth level app) से हो सकेगी मतदाता की पहचान

By
On:
Follow Us

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया बूथ लेवल एप(Booth level app) के उपयोग का प्रशिक्षण

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग(Election Commission of India) द्वारा चुनाव में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग(video conferencing) से उप चुनाव वाले 19 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को बूथ लेवल एप के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

पहचान डिजिटल तरीके से हो सकेेगी
बूथ लेवल एप से मतदाताओं द्वारा मतदान के समय उसकी पहचान डिजिटल तरीके से हो सकेगी। इसमें मतदाता को प्रदाय वोटर स्लिप को मतदान केन्द्र पर स्केन करते ही उस समय तक कितने मतदाताओं द्वारा मतदान किया जा चुका हैए इसकी पूरी जानकारी सर्वर पर मिल जाएगी और रीयल टाइम में मतदान का प्रतिशत भी ज्ञात हो सकेगा।

यदि कोई मतदाता पुनरू वोट डालने आ जाता है तो बूथ लेवल एप तत्काल उसकी पहचान कर लेगा। इससे फर्जी मतदान रोकने में सुविधा होगी। प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.